फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Securing a united India is an important goal of the Sangh.

Sant Kabir Nagar News: अखंड भारत को सुरक्षित करना संघ का महत्वपूर्ण लक्ष्य

Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Securing a united India is an important goal of the Sangh.
खलीलाबाद में आरएसएस के पथ संचलन के दौरान चलता हुआ घोष  दल । संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 साल से राष्ट्र के निर्माण तथा उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। अखंड भारत को सुरक्षित व संरक्षित करना ही संघ का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक समय माता नगर, संतकबीरनगर की विवेकानंद बस्ती के शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि भारत पर्वों का देश है, जिसके कारण भारत पूरे विश्व में अपना एक स्थान रखता है।
विज्ञापन

संघ छ: उत्सव प्रमुख रूप से बनता है, जिसमें से विजयादशमी प्रमुख पर्व है। संघ की स्थापना विजयदशमी के अवसर पर ही वर्ष 1925 में हुई थी। यह कार्यक्रम हीरालाल रामनिवास इंटर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वप्रथम नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर सेवा प्रमुख विपुल के निर्देशन में गणगीत का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन और बौद्धिक के बाद काॅलेज के प्रांगण से आरएसएस के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण संघ गीत गीत व घोष दल की धुनों पर पूर्ण गणवेश में हीरालाल रामनिवास इंटर काॅलेज के प्रांगण से निकले।
वहां से गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, मां समय जी तिराहा, मेंहदावल रोड, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया, भिटवा, रामनगर होते हुए एचआर इंटर काॅलेज में पहुंचे। संघ के जिला कार्यवाह सौरभ जायसवाल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को सहेजते हुए कार्यक्रम को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक धीरज, नगर प्रचारक देवराज, भास्कर मणि त्रिपाठी, जिला शारीरिक प्रमुख अनिल के अलावा सैकड़ों की संख्या गणवेश धारी स्वयंसेवक एवं नगर कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, भाजपा नेता सतविंदर पाल सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed