फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Search operation went on in the river for 48 hours...no trace of the youth found

Sant Kabir Nagar News: 48 घंटे तक नदी में चला सर्च अभियान...युवक का नहीं लगा सुराग

Tue, 10 Sep 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Search operation went on in the river for 48 hours...no trace of the youth found
- गोरखपुर व आजमगढ़ जिले की सीमा तक चली तलाशी
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के चाडीपुर घाट स्थित सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के चाडीपुर घाट पर रविवार की सुबह नहाने गए युवक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। मंगलवार को तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने खोजी अभियान चलाया लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त होने के बाद परिजनों के चेहरे पर उदासी छाई रही।
जानकारी के अनुसार रविवार को गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के बलुआ पांडेपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय विजय पुत्र त्रिवेणी अपने साथियों के साथ धनघटा थाना क्षेत्र के चांडीपुर घाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचा था। स्नान करते समय विजय का पैर फिसल जाने के कारण वह नदी की तेज धार में लापता हो गए। साथ में स्नान कर रहे युवकों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग बचाव की तैयारी करते विजय गहरे पानी में डूब गया था।
विज्ञापन


नदी में डूबे युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम ने 48 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने गोरखपुर व आजमगढ़ जिले की सीमा तक नदी में लापता युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed