{"_id":"65c3dbb941d3f985d2007024","slug":"sdm-will-investigate-the-case-of-eo-and-chairman-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109466-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ईओ और अध्यक्ष के प्रकरण की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ईओ और अध्यक्ष के प्रकरण की जांच करेंगे एसडीएम
विज्ञापन
- डीएम से एसडीएम मेंहदावल से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष के बीच शुरू हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद प्रकरण की जांच एसडीएम मेंहदावल को सौंपते हुए तीन दिवस में आख्या तलब किया है।
मालूम हो कि शुक्रवार को शासन से मेंहदावल नगर पंचायत में नियुक्त किए गए अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार अचानक कार्यालय पर आ गए। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद कुछ लोगों ने नवागत अधिशासी अधिकारी को लेकर कार्यालय के ऊपर पूर्व अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के आवास पर पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में आवास का ताला खोलकर नवागत अधिशासी अधिकारी के साथ कई लोगों ने कमरे में प्रवेश किया। मामले की जानकारी जब पूर्व अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार सरोज को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए नगर पंचायत में तैनात संविदा कर्मी संजय कुमार के मोबाइल पर कर नाराजगी जताने के साथ ही आवास का ताला तोड़ने पर आपत्ति दर्ज कराई। बाद में संविदाकर्मी तथा अधिशासी अधिकारी के बीच हुई वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ।
सोमवार को अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद के बीच वायरल ऑडियो को लेकर सुलह समझौते की बात भी चली, लेकिन दोनों पक्ष अभी तक सुलह समझौते को अमली जामा नहीं पहना पाए। इधर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने वायरल ऑडियो तथा आवास का ताला तोड़कर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज द्वारा लगाए गए आरोपों आदि के मामले में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को जांच अधिकारी नामित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच आख्या तीन दिनों में तलब किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के इस रुख के बाद नगर पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जिलाधिकारी के पत्र पर एसडीएम मेंहदावल पूरे प्रकरण की निगरानी करने के साथ ही जांच में जुट गए हैं। एसडीएम का कहना है कि जल्द ही जांच पूरा करते हुए जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।

डाॅ.दिनेश मालिक