फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM applied white paint on the disputed board

Sant Kabir Nagar News: विवादित बोर्ड पर एसडीएम ने पोतवाया सफेद पेंट

Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
SDM applied white paint on the disputed board
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के अतरी नानकार में विवादित जमीन पर लगे भीम आर्मी के बोर्ड पर पेंट पोत देने से विवाद उत्पन्न हो गया था। एसडीएम अरुण कुमार और सीओ अंबरीष भदौरिया शनिवार को गांव पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद बोर्ड पर सफेद पेंट लगवा दिया। दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतरी नानकर गांव के पश्चिम अराजी संख्या 405 नवीन परती के नाम से दर्ज है और इसका रकबा लगभग 90 एयर का है। इस जमीन के एक हिस्से में एक पक्ष पिछले छह वर्षों से पारंपरिक रूप से दुर्गा पंडाल स्थापित करता आ रहा है और इसी जमीन पर दूसरे हिस्से में दूसरे पक्ष ने आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी और धर्मशाला का निर्माण भी कर दिया । इस वर्ष जब दुर्गा पंडाल बनाने के लिए लोग साफ- सफाई करने के लिए आगे आए तो दूसरे पक्ष में यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया कि यह जमीन धर्मशाला और आंबेडकर पार्क के लिए हो गई है। विवाद की सूचना जब एसओ व तहसीलदार को मिली तो दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया था। दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद विवादित जमीन के पास लगे भीम आर्मी के बोर्ड पर लिखे शब्दों को किसी ने रात का फायदा उठाते हुए उस पर भगवा पेंट लगा दिया था। विवाद दोबारा उपज गया। दोनों पक्षों से पुलिस ने 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया। शनिवार को वाल्मीकि जयंती को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा सुबह से ही गांव में काफी फोर्स लगा दी गई थी। दोपहर बाद एसडीएम और सीओ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। एक पक्ष बोर्ड नीला कराए जाने की मांग कर रहा था तो दूसरा पक्ष उसे भगवा ही चाह रहा था। दोनों पक्षों की सहमति पर बोर्ड को सफेद रंग से पेंट करवा दिया गया। एसडीएम अरुण कुमार ने दोनों पक्षों को चेतावनी दिया कि किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए, विवाद होने पर प्रशासन शक्ति से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed