{"_id":"6568db7f0c35be59e6081df5","slug":"scout-camp-over-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6177-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ''स्काउटिंग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ''स्काउटिंग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है''
Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
एएचएग्री.इंटर कालेज उजियारदुधारा में तीन दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दि
फोटो है
एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज उजियार दुधारा में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के जरिए बनाए गए टेंट का अतिथियों ने अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने स्काउट गाइड के जरिए बनाए भोजन के स्वाद व निर्माण की विधि को भी जाना। बच्चों के प्रयास व उत्साह की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों के जीवन में अनुशासन लाता है। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्काउटिंग सिखाना जरूरी है। डीआईओएस संदीप चौधरी ने कहा कि अनुशासन से राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है। स्काउट गाइड ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसे अपने जीवन में उतारकर समाज को नई दिशा देने का काम करें।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त रमेश यादव व विकास कुमार ने स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट चिह्न, झंडा गांठ, ध्रुव गांठ, कुर्सी गांठ, सीढ़ी गांठ, स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट नियम आदि की जानकारी दी।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां व संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव, स्काउट कमिश्नर राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजधारी पाल, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।