Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Schools to open from the 25th; teachers to make necessary preparations beforehand.

Sant Kabir Nagar News: 25 से खुलेंगे विद्यालय, शिक्षक पहले करेंगे आवश्यक तैयारी

Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Schools to open from the 25th; teachers to make necessary preparations beforehand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुलेंगे। इससे पहले शिक्षक, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को 22 से 24 जून तक स्कूल खोलकर बच्चों के स्वागत की आवश्यक तैयारियां पूरी करनी रहेगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 25 जून को पठन-पाठन शुरू होने से पहले विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां और प्रबंधन सुनिश्चित कर लिया जाए। इसमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए पाठ योजना बनाना, मिड डे- मील की तैयारी में भोजन सामग्री, खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना, पाठ्य-पुस्तकों की व्यवस्था व विद्यालय शिक्षा समिति की बैठकों के माध्यम से जन समुदाय का सहयोग प्राप्त करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों में बाल-वाटिका की तैयारी, परिसर, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई, खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि विद्यालय में स्मार्ट क्लास या आईसीटी लैब हैं, तो उन्हें क्रियाशील रखा जाए। बिजली कनेक्शन के साथ ही पेयजल और शौचालयों में पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए। इन कार्यों को पूरा करने के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। सामूहिक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा कि जब छात्र-छात्राएं 25 जून को विद्यालय आएं, तो उनका नियमित पठन-पाठन तुरंत शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed