फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Schools reopened; emphasis placed on enrollment.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल खुले, नामांकन पर रहा जोर

Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Schools reopened; emphasis placed on enrollment.
संतकबीरनगर। पढ़ाई से वंचित 6 से 14 साल के आउट आफ स्कूल और ड्राप आउट बच्चों को परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराकर शिक्षित किया जाएगा। चिह्नित बच्चों के नामांकन के लिए ''शारदा'' अभियान हर दिन ही स्कूल चलो अभियान चलेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए दूसरे चरण में अभियान एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक शिक्षा जिला समन्वयक रंजीत वर्मा ने बताया कि इसमें ईंट-भट्ठों और कामगारों के स्कूल नहीं जाने वाले हर बच्चों का चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। सबके लिए शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को चिह्नित कर उनकी उम्र के मुताबिक कक्षा में प्रवेश दिलाना है। इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने की भी व्यवस्था की जाएगी। चिह्नांकन के लिए शिक्षकों को बाकायदे शारदा एप उपलब्ध है। जिले में 100 स्कूलों में नामांकन संख्या एक से 10 के बीच है। इन स्कूलों पर नामांकन प्रक्रिया को लेकर संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को नामांकन प्रक्रिया बढ़ाने के लिए विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया गया है। पहले दिन परिषदीय स्कूलों में पिछले 40-42 हजार बच्चे स्कूल आने लगे हैं। शिक्षकों के प्रयास से जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने में जुट गया है। अब तक करीब 1.12 लाख बच्चे जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नामांकित हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य पूरा कराने के लिए बीईओ, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को निर्देशित किया गया है। जिसको समय भीतर ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए शिक्षक गांव-गांव जाकर बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक व प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed