फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Schools opened, children welcomed by applying tilak

Sant Kabir Nagar News: स्कूल खुले, बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

Tue, 01 Jul 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Schools opened, children welcomed by applying tilak
प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हाँ पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक
संतकबीरनगर। छुट्टियों के बाद मंगलवार की सुबह स्कूल खुले। इसके साथ ही घरों में बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। पहले दिन बच्चे स्कूल में पहुंच कर गर्मी की छुट्टियों के अनुभव साझा किए। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।
विज्ञापन

घरों में भी सुबह उठकर बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी होती रही। बाजार में भी किताबों और ड्रेस की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। जिले में 21 मई को परिषदीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश कर दिया गया था। छुट्टियां होते ही बच्चे नाना, मामा के यहां छुट्टियां मनाने चले गए। कुछ अभिभावकों के साथ पहाड़ों की सैर पर निकल गए।
विज्ञापन

एक जुलाई से सुबह आठ बजे से परिषदीय विद्यालय खुले। पूरी तैयारी के साथ स्कूल खुलते ही छात्र-छात्राएं नए उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचे। स्कूलों में पहुंचकर बच्चों ने गर्मी की छुटि्टयों के अनुभव साझा किए। इसी के साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी ने बच्चों का तिलक लगाया और बच्चों का स्वागत किया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बूधाबांध, कंपोजिट विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय मड्या समेत अन्य स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया गया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को स्कूल पहुंचे नौनिहालों का स्वागत फूलों, गुब्बारों, रोली-तिलक के बीच किया गया। प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हां पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed