{"_id":"66786e6f9e3bea5bcb0ea444","slug":"school-operator-broke-the-wall-in-the-absence-of-the-building-owner-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116558-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भवन स्वामी के गैरहाजिरी में स्कूल संचालक ने तोड़ी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भवन स्वामी के गैरहाजिरी में स्कूल संचालक ने तोड़ी दीवार
Mon, 24 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में स्टेशन रोड पर स्थित स्कूल संचालक ने पड़ोसी के मकान की छत व दीवार तोड़कर निर्माण कराना शुरू कर दिया है। पड़ोसी के घर में कोई नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने निर्माण रोक दिया है।
प्राची निधि ने बताया कि उनके पिता गोविंद खरे से स्कूल संचालक से स्टेशन रोड पर जमीन व मकान का कुछ हिस्सा लगभग 12 साल पहले बैनामा कराया था। जिसका भुगतान भी उन्होंने कई किस्तों में किया था। वर्तमान समय में उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं तथा गुजरात के अहमदाबाद में उनके स्पाइन की सर्जरी हुई है। इसका नाजायज फायदा उठाकर बिना किसी से पूछे स्कूल संचालक ने उनके मकान की छत व दीवार तोड़ दी और उस पर पिलर डालकर बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराने लगे।
सूचना पर प्राची आईं और इसकी शिकायत की तो वह लोग धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर एसडीएम सदर शैलेश दूबे के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक राम चरन व चंद्रभूषण कन्नौजिया तथा लेखपाल ममता त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया। निर्माण को रोक दिया और कागज के साथ सोमवार को तलब किया है।