फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old girls will come to school and share their things

स्कूल आकर अपनी बातें साझा करेंगी पुरातन छात्राएं

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Old girls will come to school and share their things
स्कूल आकर अपनी बातें साझा करेंगी पुरातन छात्राएं
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों से आठवीं पास कर चुकीं अव्वल छात्राओं को बुलाएंगे प्रधानाध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों से आठवीं पास हो चुकीं अव्वल स्कूलों में आकर नई छात्राओं से अनुभव को साझा करेंगी। वह छात्राओं को सरकार की योजनाओं और पढ़ाई से होने वाले लाभ के बारे में भी बताएंगी। छात्राओं को बुलाने का कार्य प्रधानाध्यापक करेंगे।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में छात्राओं के नामांकन और उनके ठहराव को लेकर लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है। जिससे स्कूलों में छात्राओं का ठहराव हो सके और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। अब इसके लिए एक और पहल शुरू की गई है। कक्षा आठ पास कर चुकी टॉपर छात्राओं को स्कूल में बुलाने की तैयारी चल रही है। यह पुरातन छात्राएं स्कूलों में आकर छात्राओं के बीच अपने अनुभव को साझा करेंगी। उनसे बातचीत करेंगी और पढ़ाई के महत्व को समझाएंगी। यह भी बताएंगी की आज छात्राएं हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। स्कूलों में सरकार के जरिए मिल रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देंगी, जिसमें मध्याह्न भोजन, स्कूल बैग, जूता मोजा, पुस्तक, यूनिफार्म, स्वेटर, छात्रवृत्ति आदि शामिल है। पुरातन छात्राओं को बुलाने का कार्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक करेंगे। वह कक्षा आठ में बेहतर अंक पाने वाले छात्राओं की सूची के हिसाब से उन्हें स्कूल आने के लिए आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर पुरातन छात्राओं को स्कूलों में बुलाया जाएगा। वह आकर छात्राओं के बीच अपने पढ़ाई काल की बातों को साझा करेंगी। इसमें मीना मंच का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों के हेडमास्टर को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed