फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School children went on an educational trip to Kabir Sthali.

Sant Kabir Nagar News: स्कूली बच्चों ने कबीर स्थली का किया शैक्षणिक भ्रमण

Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
School children went on an educational trip to Kabir Sthali.
शै​क्षिक भ्रमण पर कबीर निर्वाण स्थलाी पर पहुंचे छात्र - छात्राए । स्रोत - स्कूल - फोटो : poni news
धनघटा। हैंसर विकासखंड के संठी में स्थित किसलय सैनिक स्कूल के बच्चों ने रविवार को अध्यापकों के नेतृत्व में सूफी संत कबीर की स्थली मगहर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने कबीर समाधि व मजार के साथ ही कबीर चौरा परिसर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने कबीर साहब के जीवन से जुड़ीं धरोहरों और कृतियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बच्चों के साथ रहे अध्यापक अजय कुमार, लोकेश शुक्ल,रुबी अग्रहरि व रुचि अग्रहरि ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का मकसद बच्चों को विश्व की धरोहरों से परिचित कराना है। जिससे बच्चे अपनी धरोहरों,संस्कृति के बारे में नजदीक से जान सकें। इसी क्रम में कबीर की निर्वाण स्थली पहुंचकर कबीर से जुड़ी बातें व कबीर की समाधि व मजार के साथ ही कबीर गुफा जैसी धरोहरों के बारे बच्चों को नजदीक से जानने का मौका मिला है। कहा कि कबीर जैसा सूफी संत सदियों में पैदा होता है। उन्होंने मानवता, प्रेम, अहिंसा, सद्भाव की बात की है। उनके लिखे हुए एक एक दोहे हमें सद्मार्ग पर ले जाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं व शिक्षकों के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed