फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School children celebrating Vasant Panchami

स्कूली बच्चों ने उल्लास से मनाई वसंत पंचमी

Tue, 23 Jan 2018 12:17 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
School children celebrating Vasant Panchami
स्कूली बच्चों ने उल्लास से मनाई वसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बसंत पंचमी पर्व पर सोमवार को स्कूलों में जगह-जगह देवी सरस्वती की प्रतिमा का पारंपरिक विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। कहीं रंगोली सजी तो कहीं गीत संगीत का आयोजन हुआ। छात्रों ने देवी की आरती उतारी, स्तुति पाठ किए और प्रसाद चढ़ाए। 
विज्ञापन


 सूूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उसकी शिक्षा समाज को नई दिशा और रोशनी प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बलराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे।  कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती पूजन के बाद छात्रों का विदाई समारोह हुआ। गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। 
विज्ञापन


पीठ के जिला समन्वयक रमेश चंद दुबे ने बताया कि जप, हवन, पूजन व सामूहिक भोज का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर विवेक छापड़िया, बब्बन पांडेय, राधेश्याम शास्त्री, राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे। समाज सेेवा पार्टी के तत्वावधान में बेलवनिया में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोरख प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।  एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।  बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बीएनएसएन राय एजुकेशनल एकेडमी जंगल बेलहर में बंसत पंचमी का पर्व मनाया गया। इसी प्रकार एसआरएस एजुकेशनल एकेडमी बेलहर कला में सरस्वती पूजन के साथ साथ बच्चों ने भी कई मनमोहक कार्यक्रम किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक टुनटुन राय, नीरज विश्वकर्मा, महेश, अनीता मिश्रा, अशोक राय, संदीप राय आदि लोग मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार जर्नादन मिश्रा पॉलीटेक्निक कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। प्रबंधक इंजीनियर नील कमल मिश्र आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद ज्ञान पीठ इंटर कॉलेज, संतकबीर विद्यापीठ महाविद्यालय, माउंट वैली एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों में पूजा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed