{"_id":"67f567a2c8e4ff4ee70a8b00","slug":"school-activities-will-be-displayed-on-the-website-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130929-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वेबसाइट पर दिखाई जाएंगी विद्यालय की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वेबसाइट पर दिखाई जाएंगी विद्यालय की गतिविधियां
Tue, 08 Apr 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नवीन शैक्षिक सत्र में अब हर माह टेस्ट आयोजित कर छात्रों की शैक्षिक दक्षता को परखा जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक प्रत्येक माह में निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे। साथ ही विद्यालय की वेबसाइट पर विद्यालय की गतिविधियों को दिखाया जाएगा और छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। शासन के निर्देश पर जनपद में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 23 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 22 राजकीय हाईस्कूल और एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र की शुरूआत हो गई है। वार्षिक परीक्षा समाप्त के बाद विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। हाल में विद्यालयों में नए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नवीन शैक्षिक सत्र के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कक्षा में पढ़ाई के लिए प्रत्येक माह के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित किया है।
निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम को उसके अनुसार पूरा किया जाएगा। इसके साथ कक्षा के छात्रों की शैक्षिक दक्षता परखने के लिए प्रत्येक माह टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ विद्यालयों की वेबसाइट पर विद्यालय की गतिविधियों को दिखाया जाएगा। छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उनका रिपोर्ट कार्ड भी बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन के इन निर्देशों से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में ज्ञान, कौशल और शैक्षिक क्षमता का विकास होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिए गए है।