फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scholarship: Rights of 5,733 students usurped; first arrest sparks a stir.

छात्रवृत्ति : 5733 छात्रों के हक पर मारा डाका, पहली गिरफ्तारी से मची खलबली

Mon, 14 Sep 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scholarship: Rights of 5,733 students usurped; first arrest sparks a stir.
संतकबीरनगर। अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े के मामले में करीब सवा साल बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने से संबंधित शिक्षण संस्थानों में खलबली मच गई है। 46 शिक्षण संस्थानों से जुड़े 98 आईएनओ (इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर) और एचओआई (हेड ऑफ इंस्टीट्यूट) के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में पहली गिरफ्तारी होने के बाद अब अन्य नामजद आरोपियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा की तहरीर पर 19 जून 2025 को कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 से संबंधित संदिग्ध संस्थानों की जांच कराई गई थी। सत्यापन में 46 शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति वितरण में प्रथमदृष्टया व्यापक वित्तीय अनियमितता सामने आई है। प्राथमिकी में इन संस्थानों के आईएनओ, एचओआई और छात्रवृत्ति की अनियमितता में संलिप्त बताए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में 46 संस्थानों से संबंधित छात्रवृत्ति की राशि 3,25,96,960 रुपये पाए गए। इस मामले में कुल 5733 छात्रों की छात्रवृत्ति प्रभावित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति का सत्यापन और वितरण दिखाया गया, उसमें कई स्तरों पर अनियमितता की गई। हालांकि अंतिम रूप से किस छात्र को कितनी राशि मिली अथवा कितनी राशि का गबन हुआ, इसका निर्धारण पुलिस विवेचना और संबंधित अभिलेखों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और खलीलाबाद विकासखंड के माध्यम से संदिग्ध संस्थानों तथा उनमें नामांकित छात्र-छात्राओं का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के बाद प्रथमदृष्टया वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
--------
पहली गिरफ्तारी से बढ़ी बेचैनी
मामले में दो दिन पूर्व नाथनगर क्षेत्र से जुड़े एक नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पहचान देवव्रत चौधरी निवासी तिलठा, थाना महुली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तिलठा से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार स्व. राम सुभग चौधरी सरयू देई इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, यशोदा देवी बालिका विद्यालय तिलठा नाथनगर के संचालक व प्रधानाचार्य हैं। पहली गिरफ्तारी के बाद अब प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों की गतिविधियां भी पुलिस की निगाह में हैं।
-----
सरकार के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय की ओर से नौ अप्रैल, 13 जून और 16 जून 2025 को जारी पत्रों में कार्रवाई का आदेश दिया गया था। इनमें जांच में अस्तित्वहीन पाए गए संस्थानों अथवा छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता मिलने वाले संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही दोषी संस्थानों, आईएनओ और अनियमितता में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी।
------------------
एफआईआर में नामजद 46 संस्थान और 98 आरोपी
1. सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरमपुर - वीरेंद्र कुमार, बृजेश चौधरी, संगीता चौधरी। 2. विवेकानंद वैदिक किसान पाठशाला उ.मा.वि., बस्तीदेवा- आलोक कुमार यादव, इंद्रदेव यादव। 3. पार्वती उ.मा.वि., शिवसरा -नेहा पटेल, रामसरन। 4. रामेश्वर पीएमवी, दीपपुर/मठिया- विजयाल, सरिता यादव। 5. छत्रपति शाहूजी महाराज आईसी, काटगंगा कांटे- अमित कुमार चौधरी, इंद्रावती देवी। 6. एचआरएलएम विद्यालय, बकौली- राम आशीष यादव, मालती, शुभम करन। 7. हीरालाल रामसूरत इंटर कॉलेज, बकौली, धनघटा- दिलीप कुमार, बाबूलाल यादव। 8. जगन्नाथ आरएस यूपीएस, भैंसाटीकर- दिनेश राय। 9. शिवव्रत उ.मा.वि., धनघटा- हैयात मोहम्मद, काशी प्रसाद पांडेय, हरिरवंश। 10. श्री ताराचंद महाविद्यालय, धनघटा- दीपक शर्मा, पंकज कुमार। 11. श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कॉलेज, धनघटा- पंकज कुमार, श्रीमती कुसुम। 12. श्रीमती विद्यावती देवी बालिका उ.मा.वि., भैंसाटीकर- अभिज्ञान राय, अशोक कुमार, उमेश। 13. शिवव्रत जीएमवी, धनघटा- शशिकला, मंजूलता। 14. अंबा केपी एसबीपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिहरपुर- अमरेन्द्र भूषण पांडेय, अमरेन्द्र कुमार पांडेय। 15. बाबा रघुवीरदास लघु माध्यमिक विद्यालय, जयरामपट्टी- बाबूलाल, बाबूलाल यादव। 16. बाबा सुरहादास लघु माध्यमिक विद्यालय, लहरी सुरहा- नाजमा, सुनील कुमार। 17. केएस पांडेय पब्लिक एकेडमी, हरिहरपुर। स्कंद पांडेय, कौशल्या देवी। 18. कालिका पी. साधुशरण पांडे इंटर कॉलेज, हरिहरपुर- मनीष कुमार यादव, परमात्मा प्रसाद पांडेय। 19. एसएमटी एसडी केपी वीएम इंटर कॉलेज, जयरामपट्टी- संजय, ममता। 20. श्रीमती शारदा देवी उ.मा.वि., फरेन्दिया ककरही- संध्या मिश्रा, चंद्रभान चतुर्वेदी। 21. श्रीमती सुंदरदेई एलएम बालिका विद्यालय, जयरामपट्टी- जय प्रसाद यादव, बाबूलाल यादव। 22. श्री हरिरवंश इंटर कॉलेज, कोदवट/चोलखरी- सर्वेश कुमार, संगीता चौधरी। 23. यूपीएस सम्मतनाथ पांडे। प्रवीण कुमार पांडेय, बेचन प्रसाद, रमेश चंद्र पांडेय। 24. बाबा रघुवीरदास इंटर कॉलेज, जयरामपट्टी- अखिलेश यादव, संतमणि यादव, बाबूलाल यादव। 25. डॉ. महात्म त्रिपाठी रंगाली उ.मा.वि., खीरीडांड़- गौरव मणि, अभिषेक। 26. आर्य गौरव मंगल पीडी शुक्ल एलएमवी, हैंसर बाजार- इजहार अहमद, शीला पाल। 27. एवीएम हायर सेकेंडरी स्कूल- शिव प्रसाद, सुजीत मन्नधर। 28. मदरसा आइडियल पब्लिक स्कूल, महुआरी- सलमान अहमद, मोहम्मद शफीक। 29. सीएसएम सेंट्रल एकेडमी, काटगंगा- रेनू चौधरी, अमित कुमार चौधरी। 30. अपूर्वा पब्लिक स्कूल, उलमला, बुधाकला- प्रेम स्वरूप पांडेय, उदय भान पाठक। 31. अपूर्वा इंटर कॉलेज, उलमला, बुधाकला- अंकुर, जेएन पांडेय, उदय भान पाठक। 32. ईश्वरचंद भगवानदास एलएमवी, सोनडीहा- रीता, ईश्वरचंद। 33. पारसनाथ उ.मा.वि., सेमरडाड़ी- विनोद कुमार, बदरी प्रसाद, मधु प्रसाद गुप्ता। 34. बाबा पर्वतनाथ इंटर कॉलेज, परवतवा- सोनू चौधरी, राम सिंह। 35. झिन्नूराम यूपीएस, हरदी- राजीव कुमार गुप्ता, नीतू गुप्ता। 36. स्वर्गीय राम सुभग चौधरी, नाथनगर- देव व्रत। 37. राजन बालिका इंटर कॉलेज, भिटहा-मझौवा- सूरज कुमार, राम सिंह। 38. राम सुभग चौ. सरयूदेई उ.मा.वि., तिलठा- रामानंद चौधरी, इसलावती। 39. रेशमा देवी मालती देवी बालिका उ.मा.वि., कालेन्द हरदो- अजीत कुमार, अंजनी। 40. शहीदे आजम सरदार भगत सिंह उमवि, जयरामपट्टी, नाथनगर- राज कुमारी, अमरनाथ यादव। 41. श्रीमती चंद्रकली देवी बालिका इंटर कॉलेज, परवतवा- प्रियंका, मालती देवी। 42. श्री परमानंद पांडेय रामकली देवी इंटर कॉलेज, भगवानपुर पूर्वी- राजन, त्रिपुरारी नाथ पांडेय। 43. यशोदा देवी बालिका उमवि, तिलठा- आजाद सिंह, देव व्रत। 44. आदित्य शिवम उमवि, सुम्हा, बेलहरकला- वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, शशिधर मिश्रा। 45. श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, सड़हरा, गिठनी- घनश्याम, अशोक सिंह। 46. स्व. जानकी देवी स्मारक महाविद्यालय, भगता- विनोद कुमार, बजरंग लाल मौर्य।
--------------------
3.25 करोड़ रुपये की राशि पर जांच का फोकस
मामले की अहम कड़ी छात्रवृत्ति की रकम है। दर्ज प्राथमिकी में 46 संस्थानों से संबंधित कुल 3,25,96,960 रुपये की छात्रवृत्ति में प्रथमदृष्टया व्यापक वित्तीय अनियमितता का उल्लेख है।
अब पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि छात्रवृत्ति की रकम किन खातों में गई, कितने छात्रों का सत्यापन वास्तविक था, कितने छात्रों के नाम पर भुगतान हुआ और इसमें संस्थान स्तर पर किसकी क्या भूमिका रही। एक गिरफ्तारी के बाद विवेचना में इन बिंदुओं पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

------------
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति मामले में पुलिस विवेचना चल रही है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। जांच में जिन लोगों की संलिप्तता की पुष्टि होगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-प्रियम राज शेखर पांडेय, सीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed