फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sawan7

सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त

Mon, 18 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
sawan7
सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त
विज्ञापन

-तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भीड़ के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद
- सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। सावन महीने के पहले सोमवार को ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तामेश्वरनाथ धाम मंदिर परिसर में भीड़ के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद है तो शिवभक्त भी पूजा में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के इंतजाम में जुटे हुए हैं।
गोस्वामी शक्ति दत्त भारती ने बताया कि रविवार रात से ही तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। तामेश्वरनाथ धाम में सावन भर श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हुए श्रावण मास में महीने भर परिसर में मेले का आयोजन होता है। शिवभक्तों ने जलाभिषेक की तैयारी रविवार से ही शुरू कर दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, रोहित भारती, प्रधान प्रतिनिधि डॉ. राम सुरेश पासवान ने बताया कि शिव की आराधना में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का इंतजाम शिव भक्तों ने करना शुरू कर दिया है। परिसर में फूल माला बेचने वाले लोग भी भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल और माला की व्यवस्था में लगे हुए हैं। जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री सुलभ हो सके। सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पेयजल व सचल शौचालय की व्यवस्था की गई है। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में महिला पुलिस की तैनाती की गई है। मेले की सुरक्षा के लिए परिसर में पुलिस व पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। पूर्व प्रधान नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि सरयू से जल लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों के लिए भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा जलाभिषेक
हरिहरपुर। सावन के पहले सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करेंगे। जिसमें नाथनगर के निबिअहवा पोखरा, बेल्डुहा शिव मंदिर और हरिहरपुर सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर भी शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ धाम में सावन मेले का हुआ उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में रविवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता कर सावन मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों के आस्था का केंद्र तामेश्वरनाथ शिव मंदिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी और शौचालय के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने शिव को जलाभिषेक कर दान दक्षिणा भी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, ओरी राम भारती, शशांक भारती, दिलीप भारती, संतोष भारती, शशि शेखर भारती, विश्वनाथ भारती, गिरिजेश भारती, महेंद्र यादव और जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed