{"_id":"6a89dd540124e461eb00bfd8","slug":"save-water-by-using-drip-and-sprinkler-irrigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155995-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई कर करें जल की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई कर करें जल की बचत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राॅप मोर क्रॉप वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शनिवार को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बगही में किया गया। यह प्रशिक्षण उद्यान विभाग की तरफ से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों जैसे ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि इन पद्धतियों के उपयोग से लगभग 50 प्रतिशत जल की बचत होती है, फसलों की लागत घटती है तथा उत्पादन में भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने योजना के बारे में बताया कि ड्रिप एवं स्प्रिंकलर स्थापित करने पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। अभी तक जनपद में लगभग 160 कृषकों द्वारा इन पद्धतियों को स्थापित कराया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. दुर्गेश मौर्या, डॉ. अभिनव सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित 50 प्रशिक्षणार्थी कृषक उपस्थित रहे।