फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sarv siksha abhiyan rally

शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकली रैली 

Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
sarv siksha abhiyan rally
पृथ्वी दिवस पर निकली रैली - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन को लेकर मंगलवार को सेमरियावां विकास खंड के बूधाबांध एनपीआरसी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। एनपीआरसी विनोद कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली दिखाकर रवाना किया।  
विज्ञापन


 रैली को प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध से निकल कर बूधाकला चौराहा, बूंधा खुर्द गांव आदि में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर  समाप्त हुई। जहां पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ एबीआरसी जफीर अली करखी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार ने विभिन्न तरह की योजनाओं को चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूूलों में ड्रेस, एमडीएम, किताब कापी आदि नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। एनपीआरसी विनोद कुमार यादव ने कहा कि  प्रधानाध्यापक और शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराएं।

इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। बच्चों को शासन बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास कर रहा है। आभार  ज्ञापन प्रधानाध्यापिका निशा शुक्ला ने किया। 


इस अवसर पर एबीआरसी अश्वनी चौधरी, सुनीता राय, अनिल विश्वकर्मा, विजय शंकर सिंह, परमात्मा प्रसाद पाठक, अजीत सिंह, सुभ्रा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, निधि मिश्र, प्रियंका सिंह, मालती त्रिपाठी, पुष्पा, अर्चना शुक्ला, अशरफ अली, गयासुद्दीन, धर्मेंद्र मौर्य, शिखा गौतम, ओंकार नाथ पांडेय, उपासना सिंह, सुनीता चौधरी, संजय, निरंजन प्रसाद, राकेश मणि त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed