फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Woman who went to wash hands in the river drowned

Sant Kabir Nagar News: नदी में हाथ धोने गई महिला डूबी

Sat, 12 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Woman who went to wash hands in the river drowned
बेलहर। थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित आमी नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गई महिला का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। साथ में आई जेठानी ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम, एसओ मौके पर पहुंचे और खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सेमरियावां थाना दुधारा सकीना खातून (30) पत्नी जहीर अहमद जेठानी अशरफिया पत्नी मुशीर अहमद के साथ पड़रिया के मलंग बाबा मजार पर गईं थीं। शाम लगभग चार बजे नमाज पढ़ने के लिए हाथ-पैर धोने के लिए आमी नदी के तट पर गईं। इसी दौरान नदी के अंदर गहरे पानी में चली गईं। साथ में आई जेठानी ने डूबता देख शोर मचाया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद एसडीएम संजीव कुमार राय एसओ श्याम मोहन, नायब तहसीलदार प्रेमनारायण, घटनास्थल पर पहुंच गए। गोताखोर को बुलाकर तलाश शुरु कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। रात होने के चलते खोजबीन बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed