फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: The complainants were found dissatisfied and the salaries of nine officers including the Deputy Commissioner of Commercial Tax were stopped

Sant Kabir Nagar News: असंतुष्ट मिले फरियादी उपायुक्त वाणिज्य कर समेत नौ अफसरों का रोका वेतन

Wed, 06 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: The complainants were found dissatisfied and the salaries of nine officers including the Deputy Commissioner of Commercial Tax were stopped
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का डीएम ने फीडबैक लिया। इसमें फरियादियों की असंतुष्टि का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक पाए जाने पर डीएम ने उपायुक्त वाणिज्यकर समेत नौ अधिकारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

वहीं 12 अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। शासन का यह निर्देश है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए और कोई भी प्रकरण डिफाॅल्टर न हो। प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का फीडबैक भी लिया जाए।
विज्ञापन

संदर्भों की समीक्षा बैठक में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ अधिकारियों की ओर से लापरवाही की जा रही थी। डीएम के निर्देश पर निस्तारित मामलों का फीडबैक लिया गया। इनमें नौ अधिकारी ऐसे पाए गए, जिनसे 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। इन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों में उपायुक्त वाणिज्य कर अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी नाथनगर, सहायक विकास अधिकारी हैसर बाजार, सहायक विकास अधिकारी सेमरियांवा, खंड विकास अधिकारी नाथनगर, खंड विकास अधिकारी सेमरियांवा/ खलीलाबद शामिल हैं।

इन अधिकारियों का माह अगस्त का वेतन बाधित किया गया है। साथ ही तीन दिन के अन्दर इस बात का स्पष्टीकरण देने को कहा गया है कि उन्होंने अपने शिकायतकर्ताओं को कैसे संतुष्ट किया और आगे इस दिशा में क्या कार्य कर रहे हैं कि शिकायतकर्ता असंतुष्ट न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed