फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Server becomes a hindrance in the way of Rakhi, sisters are worried

Sant Kabir Nagar News: राखी की राह में सर्वर बना रोड़ा, बहनें परेशान

Wed, 06 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Server becomes a hindrance in the way of Rakhi, sisters are worried
डाकघर खलीलाबाद में रजिस्ट्री के लिए खड़े लोग - फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर समेत अन्य डाकघरों में सर्वर फेल होने से पिछले पांच दिनों से कोई भी काम नहीं हो रहा है। रक्षाबंधन में लोग स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के माध्यम से अपने परिजनों को राखियां नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही धन की निकासी भी नहीं हो पा रही है, जिससे लोग परेशान है। सर्वर फेल होने के चलते प्राइवेट कूरियर से लोगों को राखी भेजनी पड़ रही है, जिससे उनकी चांदी हो गई है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को रक्षाबंधन से पहले जिले में डाक विभाग की सेवाएं पांच दिन से ठप पड़ी हैं। मुख्य डाकघर और उप डाकघरों में पत्र और पार्सल का वितरण नहीं हो रहा है। बहुत सी बहनें भाई से दूर हैं और उनको राखी भेज चुकी हैं। सर्वर फेल होने के कारण इन राखियों का गंतव्य तक पहुंचने में संकट है। ग्रामीण और शहरी पोस्ट ऑफिस में चार दिन से सभी पोस्टमैन खाली बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले डाक विभाग की ओर से डीओपी आईटी 2.0 को पूरे देश में रोल आउट किया गया है। एक ही साथ डाटा रोल आउट करने से पहले सर्वर बंद कर दिया गया था। इसके बाद से सर्वर बार-बार स्लो हो रहा है, जिससे जरूरी तकनीकी पैचिंग नहीं हो पा रही है।
दो अगस्त की दोपहर 12 बजे तक डाकघरों में सामान्य लेनदेन और सेवाएं जारी थीं। उसके बाद से सर्वर संबंधी तकनीकी खामी के चलते न तो पैसे का लेनदेन हो पा रहा है और न ही डाक का वितरण संभव हो सका है। बीते चार दिनों में इससे विभाग को लाखों रुपये के लेनदेन का नुकसान उठाना पड़ा है।

पोस्ट ऑफिस की सेविंग, पीपीएफ, आरडी, मनी ऑर्डर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक समेत तमाम वित्तीय सेवाएं बंद हैं। ग्राहक डाकघर आते है, लेकिन सर्वर फेल होने के चलते निराश होकर लौट जा रहे है। जिन्हें राखी भेजनी है वह कूरियर का सहारा ले रहे हैं। उप डाकघर खलीलाबाद में प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक लोग रजिस्ट्री, लेनदेन आदि के आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed