{"_id":"6873fd9e6b84c568be0e77d4","slug":"santkabirnagar-news-pimples-appearing-on-face-and-body-most-patients-reached-the-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135477-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चेहरे और शरीर पर निकल रहे दाने, आरोग्य मेले में पहुंचे सर्वाधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चेहरे और शरीर पर निकल रहे दाने, आरोग्य मेले में पहुंचे सर्वाधिक मरीज
Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
- जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी मरीज पहुंचे
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई खांसी तो कोई बुखार तो कोई हड्डी दर्द से पीड़ित होकर पहुंचा। सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे और इलाज कराए। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1380 मरीज देखे गए, जिसमे से 88 मरीज बुखार से पीड़ित मिले तो 255 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी को लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही बचाव के तरीके बताए। शिविर से पांच मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां पर कुल 47 मरीज देख गए। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के मरीज आए थे। शुगर के मरीज भी रहे। चेहरे और शरीर पर दाने निकलने की समस्या लेकर भी मरीज पहुंचे, जिन्हें परामर्श के साथ दवा दी गई। मरीज अयाजुल, आशिमा, बिंदू आदि ने बताया कि चेहरे और शरीर पर दाने निकल रहे हैं। खुजली भी हो रही है, जिसे दिखाने के लिए आए थे। डॉक्टर ने देखा और दवा के साथ एक पाउडर भी लिखा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 47 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर आरोग्य मेला लगा। चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 111 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1378 मरीज देखे गए हैं।
विज्ञापन
0000000000000
चेहरे पर चोट लगी थी जो सही नहीं हो रही थी। जगह-जगह दाने निकल आए हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने दवा दी और चार दिन बाद फिर दिखाने को कहा है।
- सुग्रीव, निवासी रोसया बाजार
000000000000000
पूरे शरीर में दर्द है। कुछ भी खा रही हूं तो पच नहीं रहा है। बुखार है, जिसे दिखाने आई थी। डाॅक्टर ने दवा दी है और तीन दिन बाद फिर दिखाने को बुलाया है।
- इंद्रावती, निवासी हरिहरपुर