{"_id":"6872a9770f7601734701ceb5","slug":"santkabirnagar-news-occupation-removed-from-transport-corporations-land-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135458-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवहन निगम की जमीन से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवहन निगम की जमीन से हटाया कब्जा
Sat, 12 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित परिवहन निगम की जमीन से शनिवार को एसडीएम की अगुवाई में राजस्व टीम ने अतिक्रमण को हटवाया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित जमीन प्रशासनिक कार्रवाई के बाद धंधेबाजों के कब्जे से मुक्त हो गई। 12 जुलाई के अंक में ‘’बस अड्डा बंद, सरकारी जमीन धंधेबाजों के कब्जे में’’ शीर्षक से अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
परिवहन निगम की जमीन काफी समय से कब्जा था। इस जमीन से धंधेबाज लाखों रुपये की कमाई कर रहे थे। बीच में अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने अतिक्रमण को खाली कराने की बात की तो वह उनसे उलझ गए।
इसके बाद प्रभारी ने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। पत्र के बाद भी मामले में तहसील प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद अमर उजाला के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
खबर छपने के बाद तहसील प्रशासन जागा और शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार, एआरएम आयुष भटनागर तहसील कर्मियों के साथ दो जेसीबी लेकर परिवहन निगम की जमीन पर करीब 12 बजे पहुंचे। देर शाम तक जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया।