{"_id":"66b7dad3d71d928ad50648d4","slug":"santkabirnagar-news-motivate-people-to-take-medicine-for-filariasis-ankur-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119039-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया की दवा के सेवन के लिए करें प्रेरित : अंकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया की दवा के सेवन के लिए करें प्रेरित : अंकुर
Sun, 11 Aug 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय पर शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिले में लाइलाज बीमारी फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने किया। इस दौरान प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई और खुद फाइलेरिया की दवाओं का सेवन किया। सदर विधायक ने कहा कि लोग खुद दवा का सेवन करें और आस पास के लोगों को दवा का सेवन के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि जिले की करीब 17.17 लाख की आबादी को दवा का सेवन कराया जाएगा। दवा के निर्धारित डोज का सेवन आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही करना है। अभियान के संचालन के लिए 2150 टीमें बनाई गई हैं, जिन पर नजर रखने के लिए 90 से अधिक पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. रामरतन, डॉ. मुबारक अली, डॉ. आरपी मौर्य, दीनदयाल वर्मा, राज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000
संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर काटने से होता है फाइलेरिया
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या ने कहा कि फाइलेरिया संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। मच्छरदानी के प्रयोग और आस-पास साफ सफाई रखने के साथ-साथ साल में एक बार दवा के सेवन से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। यह बीमारी विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण है। दवा सेवन ही इसका श्रेष्ठ उपाय है।