{"_id":"675a868c6e5f60213108d16f","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125338-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 माह में साढ़े चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 माह में साढ़े चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी
Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधी घर बैठकर ऑनलाइन गेम, नौकरी समेत रोज नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। 10 माह में 1628 शिकायतें साइबर थाने में पहुंची हैं। इनमें 93 लाख रुपये की निकासी पर साइबर थाने ने रोक लगाई है। वहीं साइबर ठगी के शिकार लोगों को 26 लाख 82 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता पाई है।
जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध की घटनाओं को देखते हुए इसी साल 28 जनवरी को पुलिस लाइंस में साइबर थाना का शुभारंभ हुआ। साइबर थाना के आंकड़ाें पर गौर करें तो जनवरी से नवंबर तक थाने में ऑफलाइन 374 एवं ऑनलाइन 1,254 यानि कुल 1,628 शिकायतें पुलिस को मिलीं। अधिकतर मामले रुपये की ठगी के आए हैं। लोगों को तरह-तरह का लालच देकर या फिर ब्लैकमेल करके साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।
साइबर अपराधियों ने दस माह में कई लोगों से लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये ठगी की है। साइबर थाने की पुलिस ने 368 पीड़ितों से मिली शिकायत पर जांच शुरू की। साइबर ठगों के बैंक खाते में पड़े 92 लाख 95 हजार 697 रुपये की निकासी पर रोक लगवाई। इनमें से अब तक ठगी के शिकार पीड़ितों को 26 लाख 82 हजार रुपये वापस दिलाने में कामयाबी पाई है। शेष बचे हुए रकम को वापस दिलाने के लिए पुलिस लगी हुई है।