{"_id":"6717e5ac864e8b3a7f0bb087","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122675-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ‘त्योहारों पर उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों की करें पहचान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ‘त्योहारों पर उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों की करें पहचान’
Tue, 22 Oct 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीजी गोरखपुर डॉक्टर केएस प्रताप ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहार को पुलिस तैयारियों की समीक्षा किया। जनपद स्तर पर पुलिस तैयारियों का जायजा लिया। एडीजी ने कहा कि त्योहारों पर उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों की पहचान करें। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ खलीलाबाद शहर में पैदल गश्त करके सुरक्षा का अहसास कराया।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉक्टर केएस प्रताप ने एसपी सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज को देखते हुए गोष्ठी की। इस दौरान त्योहार की तैयारियों एवं व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं का जायजा लिया। पर्व के संबंध में शासन के निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा, समरसता, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की सीख दी। अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार का विवाद न होने देने, त्योहारों पर अशान्ति व उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर तुरंत उच्चाधिकारीगण को सूचना दें।