{"_id":"66f4917d79f826c8ff0e0ac6","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121300-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
Thu, 26 Sep 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से मनियरा जा रहे एक व्यक्ति के साथ रास्ते में मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। धर्मराज दूबे ने बताया कि वह 19 सितंबर को शाम पांच बजे खलीलाबाद से मनियरा जा रहे थे। रास्ते में रामग्रीश कुमार, सर्वेश कुमार, अंकुर उनके भतीजे हिमांशु को बेवजह गाली देकर मारपीट करने लगे। वह लोग अपना बचाव कर रहे थे। विपक्षी नशे में होने के वजह से नीचे गिर गया और उसके चोट लग गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन