{"_id":"66f49207ae2dd7198b0e6224","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121311-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लेखपाल ने दर्ज कराया मां-बेटे की विरुद्ध केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लेखपाल ने दर्ज कराया मां-बेटे की विरुद्ध केस
Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
- सिरसी में सरकारी भूमि पर कब्जा और लेखपाल से दुर्व्यवहार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण करने और मना करने पर लेखपाल से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है।
हल्का लेखपाल सुनील कुमार का आरोप है कि सिरसी में गाटा संख्या राजस्व अभिलेख में बंजर की भूमि है। जमीन पर कब्जा करने के लिए गांव निवासी मां-बेटा दीवार चलवा रहे थे। जानकारी हुई तो निर्माण कार्य को रोकने पहुंचा जिस पर वह लोग मारने-पीटने पर अमादा हो गए। इसकी सूचना तहसील के उच्चाधिकारियों को दी गई। जब तक उच्च अधिकारी पहुंचे तब तक अतिक्रमणकारी जमीन पर दीवार चला चुके थे। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में लेखपाल सुनील कुमार के तहरीर पर सिरसी निवासी राहुल पुत्र मुन्नीलाल, कमलावती पत्नी मुन्नीलाल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।