{"_id":"6872a8c2bbd8419d8b0ec711","slug":"santkabirnagar-news-jalabhishek-will-be-done-in-shivalayas-amidst-tight-security-diversion-effective-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-135456-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिवालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा जलाभिषेक, डायवर्जन प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिवालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा जलाभिषेक, डायवर्जन प्रभावी
Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तामेश्वरनाथ धाम के साथ ही 49 शिवालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा। इसको हाईवे पर शनिवार मध्यरात्रि से ही बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन प्रभावी कर दिया गया है। रविवार की दोपहर से ही छोटे वाहनों का भी प्रवेश हाईवे पर रोक दिया जाएगा। इसके लिए बूधा, मगहर में बैरियर बनाए गए हैं।
महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज के साथ ही समीपवर्ती जनपद आंबेडकरनगर से भी श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही जिले से अयोध्या से जल भरकर बस्ती के भदेश्वरनाथ में भी कांवड़िए जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में डायवर्जन शनिवार की रात से ही लागू कर दिया गया है। बड़े वाहन जनपद में मगहर सीमा पर रोक दिए जाएंगे। खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर कोई भी बड़ा वाहन रविवार को नहीं जाएगा। वहीं, आंबेडकरनगर की तरफ से भी कोई बड़ा वाहन बिड़हर घाट से आगे नहीं जाएगा। वाहनों का आवागमन रामजानकी मार्ग से होगा। कांवड़ियों के वाहनों को छोड़कर शेष वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। यहां से अयोध्या व बस्ती के भदेश्वरनाथ में भी कांवड़िए जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इसको लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गोताखोर भी तैनात : सुरक्षा को देखते हुए सरयू नदी पर बिड़हर घाट में गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है। वहीं तामेश्वरनाथ पोखरे पर भी गोताखोरों की तैनाती की गई है।