{"_id":"66b15c6dba7ad2f40e011034","slug":"santkabirnagar-news-first-the-pole-broke-then-the-cable-got-blasted-passed-away-in-the-sultry-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118812-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पहले पोल टूटा फिर ब्लास्ट हो गया केबल, उमस भरी गर्मी में गुजरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पहले पोल टूटा फिर ब्लास्ट हो गया केबल, उमस भरी गर्मी में गुजरी रात
Tue, 06 Aug 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। कहीं केबल ब्लास्ट हो जा रहा है तो कहीं बिजली के पोल टूट कर गिर जा रहे हैं। रविवार की देर रात गांधीनगर में बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इसके बाद केबल ब्लास्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कारण शहर के करीब आठ मोहल्ले प्रभावित के सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए। लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। सुबह तक बिजली निगम के जिम्मेदार खराबी को दूर करने में लगे रहे। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं लोगों में बिजली निगम की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विद्युत निगम का दावा है कि शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर तार की जगह एबी केबल लगाए जा रहे हैं, जबकि पोल भी बदले जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा रही है। शनिवार को गांधीनगर में जहां पोल टूट कर गिर गया था और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस पोल को बदल दिया गया, लेकिन रविवार को दूसरा पोल टूट कर गिर गया। बाद में विद्युत निगम के कर्मियों ने पोल बदला और बिजली आपूर्ति शुरू की। इसी बीच केबल ब्लास्ट हो गया। जिससे एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण गांधीनगर, गोरखल, पुरानी सब्जी मंडी, भिटवा टोला, औद्योगिक नगर आदि माेहल्लों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही, वहां पर भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। पंखा, कूलर रेंगकर चलते नजर आए।
00000000000000000
बिजली आपूर्ति व्यवस्था काफी बिगड़ गई है। तार टूटने और केबल ब्लास्ट होना आम बात हो गई है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिजली न रहने से नींद पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
मुन्ना पांडेय, औद्योगिक नगर
000000000000000000
बिजली की गड़बड़ी के कारण पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। नींद तक पूरी नहीं हो पाई। यह समस्या अक्सर बनी हुई हैं। विद्युत निगम को इसमें सुधार करने के लिए सार्थक कदम उठाना चाहिए।
दिलीप अग्रहरि- पुरानी सब्जी मंडी
000000000000000000
गर्मी बढ़ने से थोड़ी दिक्कत आई है। पोल टूटने और केबिल में खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।
अमित सिंह, अवर अभियंता विद्युत