फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Eye problems have increased due to changing weather, eye flu patients are reaching the hospital

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में बढ़ी आंखों की समस्या अस्पताल पहुंच रहे हैं आई फ्लू के मरीज

Mon, 28 Jul 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Eye problems have increased due to changing weather, eye flu patients are reaching the hospital
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में सीजनल बुखार, वायरल, डायरिया और आंखों के संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। रोजाना 40 से 50 मरीज लाल आंखें, पानी आने, जलन और सूजन की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1300 से 1400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से 200 के करीब आंख से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें से 40 से 50 मरीज आई फ्लू के है। चिकित्सकों के अनुसार यह कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू की समस्या है जो कि एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों में तेजी से फैलता है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक नेत्र परीक्षण की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति को अपनी तौलिया, रूमाल आदि को अलग करने की सलाह दी जा रही है। इससे परिवार के अन्य सदस्य संक्रमण का शिकार न हों। सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इन दिनों आई फ्लू के काफी मरीज बढ़े हैं। आंख लाल होने या जलन होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक को दिखाएं। खुद से कोई भी आई ड्रॉप न डालें। आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोते रहे। अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए। उचित उपचार और सावधानी से एक सप्ताह में आई फ्लू पूरी तरह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed