{"_id":"6873f6a08d37027b4d0dc825","slug":"santkabirnagar-news-electricity-is-making-people-cry-due-to-local-fault-tripping-in-the-city-too-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135497-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट के चलते रुला रही बिजली, शहर में भी ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट के चलते रुला रही बिजली, शहर में भी ट्रिपिंग
Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। शनिवार की शाम को मगहर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोकल फाल्ट के चलते करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति की वजह से लोग परेशान रहे।
इससे करीब 100 से परिवारों को उमस भरी गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ा। रात करीब एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ शहर में भी बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे बार-बार बिजली गुल हो रही है।
बिजली निगम का दावा है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निगम के दावों के बावजूद बिजली आपूर्ति पटरी से उतर जा रही है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे मगहर फीडर क्षेत्र में फॅाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पंखा, कूलर बेकार हो गए।
विज्ञापन
हालांकि, बिजली कर्मियों ने फाॅल्ट ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही लो-वोल्टेज की समस्या आने लगी। इसके बाद फिर बिजली कट गई और रात में करीब एक बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस क्षेत्र के चकदही, केरमुआ, धरैची, नहसापार, बरईपार आदि गांवों के लोग बिजली न रहने से परेशान रहे।
क्षेत्र के निवासी जनार्दन यादव, राजेश कुमार आदि ने बताया कि करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है।