{"_id":"66b7d7a6d0e3ff8fbc082e64","slug":"santkabirnagar-news-dr-dinesh-selected-in-power-lifting-and-shishir-selected-in-cricket-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119040-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पावर लिफ्टिंग में डॉ. दिनेश तो क्रिकेट में शिशिर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पावर लिफ्टिंग में डॉ. दिनेश तो क्रिकेट में शिशिर चयनित
Sun, 11 Aug 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय ट्रायल शनिवार को हुआ। जिसमें जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव का पावर लिफ्टिंग तो शिशिर कुमार का चयन क्रिकेट के लिए हुआ। अब यह दोनों खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल के लिए 13 अगस्त को बस्ती जाएंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन हुआ है। इसमें टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हाकी आदि में ट्रायल लिया जाना था। इसमें जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश यादव का पावर लिफ्टिंग में चयन किया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक शिशिर कुमार का चयन क्रिकेट के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि अन्य खेलों के लिए कर्मचारी नहीं आए, जो खिलाड़ी चयनित हुए उनका मंडल स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त को बस्ती के स्टेडियम में कराया जाएगा। इसके बाद इनका चयन होने के बाद यह लोग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इन दोनों कर्मचारियों के चयनित होने पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय, डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. एपी मिश्र समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी है।