फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabir nagar News: Tadka, onion missing from salad, price Rs 80 per kg

Sant Kabir Nagar News: तड़का, सलाद से गायब हुआ प्याज, कीमत 80 रुपये किलो

Wed, 13 Nov 2024 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Santkabir nagar News: Tadka, onion missing from salad, price Rs 80 per kg
संतकबीरनगर। साल भर बाद एक बार फिर प्याज ने बगैर कटे लोगों के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। वजह, कीमत में उछाल है। भाव बढ़ने से बिक्री भी घटी है। होटल, ढाबों पर सलाद से भी प्याज गायब होने लगा है। ढाबों पर सलाद में मूली और खीरा मिल रहा है। इसके साथ ही टमाटर के भाव भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी के व्यापारी चैतू प्रसाद ने बताया कि मंडी में करीब सप्ताह भर पूर्व प्याज की कीमत में उछाल शुरू हुआ। पांच-पांच रुपये से बढ़कर आज प्याज बाजार में फुटकर में 80 से 85 रुपये किलो बिक रहा है। थोक कारोबारियों के मुताबिक बीते वर्ष अक्तूबर नवंबर में प्याज के भाव बढ़े थे। क्योंकि बारिश के बाद बाजार में स्थानीय स्तर पर प्याज की उपलब्धता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से प्याज मांगने की वजह से कीमत पर असर पड़ता है। बीते वर्ष 80 रुपये प्रतिकिलो तक प्याज बिका था। व्यापारी सतीश के मुताबिक स्थानीय स्तर प्याज की आवक कम होने से बाहरी राज्यों से स्टॉक मंगाया जा रहा है। फिलहाल नासिक का प्याज मंडी में है। चूंकि बीते दिनों बारिश से कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य प्याज उत्पादक राज्यों में फसलें खराब हुई हैं। इसलिए उपलब्धता सीमित होने के कारण कीमतों पर असर पड़ा है। प्याज के साथ ही टमाटर के भाव भी बढ़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed