{"_id":"579266ab4f1c1b1458c4bd21","slug":"santha-bdo-transfered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांथा के बीडीओ हटे, सात को प्रतिकूल प्रवृष्टि मिलेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांथा के बीडीओ हटे, सात को प्रतिकूल प्रवृष्टि मिलेगी
sant kabir nagar
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य में सुस्ती बरतने पर सीडीओ ने बीडीओ सांथा को हटाकर उन्हें डीआरडीए से संबंद्ध कर दिया है। वहीं सात बीडीओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में मनरेगा मजदूरी का भुगतान और इंदिरा आवास के लाभार्थियों को दूसरी किश्त देने का निर्देश दिया है, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए संस्तुति के साथ शासन को रिपोर्ट भेज देने की चेतावनी दी है।
सीडीओ लालजी यादव ने बताया कि बार- बार बैठकों में निर्देश दिए जाने के बाद भी बीडीओ सांथा केके मिश्र के जरिए अभी तक मनरेगा में 112 लाख का भुगतान नहीं किया। 502 लाभार्थियों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 213 लाभार्थियों को ही इंदिरा आवास की दूसरी किश्त दी गई है। कार्य में सुस्ती बरतने की वजह से बीडीओ के के मिश्रा को वहां से हटाते हुए डीआरडीए से संबद्ध कर दिया गया है।
मेंहदावल में मनरेगा मजदूरी का 180 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए पूर्व में तैनात रहे बीडीओ प्रवीण शुक्ला को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी। वर्तमान में वे सेमरियावां ब्लॉक में तैनात हैं। वहां भी 113 लाख का मनरेगा में मजदूरी का भुगतान रुका है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। खलीलाबाद में मनरेगा में 110 लाख का, बघौली में 89 लाख का, नाथनगर में 184 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। बीडीओ खलीलाबाद विनय श्रीवास्तव, बीडीओ नाथनगर रमेशचंद्रा, बीडीओ बघौली रहे अजय कुमार यादव को भी प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
जबकि पौली में मनरेगा का भुगतान 52 लाख और हैंसर बाजार में 35 लाख का नहीं हुआ है। बीडीओ पौली राजाराम यादव और बीडीओ हैंसर बाजार सौरभ कुमार पांडेय को निर्देश दिया गया है कि वह एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराएं। समस्त बीडीओ को निर्देश यह भी है कि आवासों की जांच कराए और छत स्तर पर आवास निर्माण होने की दशा में लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करें।