फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Niwas and meditation center will be built in Kabir Chaura

Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा में बनेगा संत निवास व मेडिटेसन सेंटर

Sun, 30 Jun 2024 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sant Niwas and meditation center will be built in Kabir Chaura
- डीएम ने प्रमुख सचिव पुरातत्व विभाग को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

- 14 करोड़ 47 लाख खर्च होने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में संत निवास और मेडिटेसन सेंटर बनेगा। इस पर 14 करोड़ 47 लाख 19 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए डीएम ने पहल की है। प्रस्ताव तैयार कर डीएम ने प्रमुख सचिव पुरातत्व विभाग सांस्कृतिक मंत्रालय लखनऊ को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रमुख सचिव पुरातत्व विभाग को भेजे प्रस्ताव में कहा कि कबीर चौरा मगहर वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थल है, जहां देश-प्रदेश से पर्यटकों का आना बना रहता है। ऐसे में यहां संत निवास व मेडिटेसन सेंटर की आवश्यकता है। इससे पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास की संभावना है। प्रस्ताव में यहां पर रूम, किचन, डाइनिंग हाॅल, एडमिन ब्लॉक, वेटिंग एरिया, मेडिटेसन हाॅल, लैड स्पार्किंग, पाथ-वे, विद्युतीकरण, चहारदीवारी आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed