{"_id":"66ce3bc302be9dcd0d07284b","slug":"sant-kabirnagar-team-became-champion-in-football-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119804-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फुटबॉल प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फुटबॉल प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की टीम बनी चैंपियन
Wed, 28 Aug 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
- एचआर इंटर काॅलेज में माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की बस्ती मंडल की फुटबॉल प्रतियोगिता हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में संतकबीरनगर जिले की सीनियर बालक व सीनियर बालिका वर्ग की टीम विजेता रही। अब यह टीम अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर बालक 19 वर्ष एवं सीनियर बालिका 19 वर्ष की फुटबॉल प्रतियोगिता में संतकबीरनगर गोल्ड मेडलिस्ट रहा। डीआईओएस ने कहा कि खिलाड़ियों ने काफी मेहनत किया है। जो लोग जीत नहीं पाए वह और अधिक मेहनत करें, जिससे भविष्य में जीत हासिल कर सकें। प्रतियोगिता खेल शिक्षक जोखू प्रसाद की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
बालक और बालिक वर्ग की विजेता दोनों टीमें बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करने सात से 11 सितंबर तक अलीगढ़ में आयोजित स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। दोनों टीमें छह सितंबर को जनपद मुख्यालय से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान सुधीर कुमार, दिवाकर उपाध्याय, विजय कुमार, विकास कुमार मौर्य, विवेकानंद यादव, अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, रंजीत कुमार, लालमन व अन्य मौजूद रहे।