{"_id":"69b5b6d3843f2f19ed02078c","slug":"sant-kabir-science-ashram-pachara-devotees-gathered-in-satsang-and-bhandara-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147472-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतकबीर विज्ञान आश्रम पचरा, सत्संग व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतकबीर विज्ञान आश्रम पचरा, सत्संग व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के कुआनो नदी के तट पर स्थित संतकबीर विज्ञान आश्रम पचरा में चल रहे तीन दिवसीय सत्संग व भंडारे में जनपद व गैर जनपद के कबीरपंथी श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों को आश्रम के महंत सुकृत दास साहब ने सद्गुरु कबीर की शिक्षा पर चलने का जोर देते हुए कहा कि गुरु के ज्ञान के बिना जीव का कल्याण संभव नहीं है।
सद्गुरु कबीर साहब ने अपनी अमृतवाणी में कहा है कि कबीरा हरि के रूठते गुरु के सरने जाय, कबीर गुरु के रूठते कौन होय सहाय। कबीर साहब कहते हैं कि ईश्वर के रूठने पर गुरु की शरण में जाया जा सकता है, लेकिन गुरु के रूठने पर कोई मदद नहीं कर सकता है। संतों की वाणी जीवों को शांति देती है। साधु संतों का कोई निजी स्वार्थ नहीं होता है। साधु संत लोक कल्याण के लिए इस पृथ्वी पर आते हैं।
इस मौके पर प्रधान रमेश यादव, महेन्द्र, निखलेश, राहुल चौधरी, गुलाब जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।