{"_id":"66a440c401504971d0007464","slug":"sant-kabir-nagar-news-relief-from-heavy-rain-at-night-sunshine-in-the-morning-increased-the-humidity-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118279-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रात में झमाझम बारिश से राहत, सुबह निकली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रात में झमाझम बारिश से राहत, सुबह निकली धूप ने बढ़ाई उमस
Sat, 27 Jul 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कई दिनों से बारिश का इंतजार करने रहे लोगों को शुक्रवार भोर में हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। इससे मौसम काफी खुशगवार हो गया, लेकिन सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, जो लोग शहर आए वह लोग छांव की तलाश में भटकते रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
तेज धूप से अचानक तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लोग पसीने से लथपथ हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकले वह तेज धूप के कारण काफी परेशान रहे और छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ लोगों ने मेंहदावल बाई और मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठहरकर धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखाई दिए। शहर के निवासी उमेश वर्मा, चंद्र प्रकाश आदि ने कहा कि भोर में बारिश होने से राहत मिली, लेकिन सुबह तेज धूप होने के कारण उमस बढ़ गई है। जिसके कारण परेशान होना पड़ रहा है।
मौसम में उतार- चढ़ाव बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक हल्की बारिश होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी अभी और बढ़ सकती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या