फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar News: Protest against vending zone started, traders expressed objection

Sant Kabir Nagar News: वेंडिंग जोन का शुरू हुआ विरोध, व्यापारियों ने जताई आपत्ति

Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar News: Protest against vending zone started, traders expressed objection
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे और रेलवे क्राॅसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए नगर पालिका ने नाप-जोख कर निशान लगाया है। इस बीच व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ठेला व रेहड़ी वालों को दुकान दी जाएगी, जिससे यहां के स्थाई दुकानों में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होगी। एक तरफ जहां बंद रेलवे क्राॅसिंग की मार झेल रहे हैं, ऊपर से वेंडिंग जोन बनाने से व्यापारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और ठेला वालों को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे वेंडर जोन चिह्नित किया है। तहसील व नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त रूप से चिह्नित स्थान की नापी कराते हुए वहां निशान भी लगा दिया है। जल्द ही कार्य शुरू करने की बात कहीं जा रही है। इस बीच आस-पास के स्थाई दुकानदारों ने वेंडिंग जाेन बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारी शिवानंद वर्मा, यशोनंद वर्मा, दुर्गा प्रसाद मद्धेशिया, गोविंद प्रसाद, राकेश गुप्ता, संतोष अग्रहरि, ताहिर अली, पप्पू वर्मा, दिनेश वर्मा, यदुनाथ वर्मा, संदीप वर्मा, लालचंद वर्मा, पिन्टू बिहारी, अंगद , गिरजेश, अशोक, हरिओम वर्मा, दानिश खान आदि व्यापारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन बनाए जाने से यहां आने वाले लोगों के वाहन कहां खड़े होंगे, यह सवाल बना हुआ है। इससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी कम हो जाएगी। जिसका नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ेगा। वैसे भी मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद कर दी गई है और अंडरपास अभी तक नहीं बन सका है, जिससे यहां के व्यापारियों के समक्ष संकट बना हुआ है। वेंडर जोन बन जाने से समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


अंडरपास का निर्माण अधूरा होने से हो रही परेशानी
शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के निकट अंडरपास बनाया जा रहा है। बारिश शुरू होने के बाद ही कार्य ठप हो गया है। अप्रोच मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को अभी तीन से चार माह तक अंडरपास के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों को समझाने का किया प्रयास
वेंडिंग जाेन बनाए जाने के विरोध के बीच शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पालिका अध्यक्ष वापस लौट गए।


व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि व्यापारी वेंडर जोन बनाए जाने को लेकर सहमत हो जाएंगे। पहले दौर की वार्ता हुई है। आगे फिर वार्ता होगी। ठेला वालों का पंजीकरण शुरू करा दिया गया है।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed