फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar News: Main supply wire broken, power supply stalled for three hours

Sant Kabir Nagar News: मेन सप्लाई का तार टूटा, तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar News: Main supply wire broken, power supply stalled for three hours
संतकबीरनगर। तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। शुक्रवार को दोपहर बाद मडया स्थित काली मंदिर के पास मेन सप्लाई का तार टूटकर गिर गया। जिसके कारण कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान पंखा, कूलर बेकार हो गए और उपभोक्ता उमस भरी गर्मी झेलने को मजबूर रहे। हालांकि, निगम कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्तमान में तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को करीब दो बजे मड़या स्थित काली मंदिर के पास मेन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे शहर के मडया, नेदुला, अंसार टोला, बरई टोला, सरौली, पठान टोला आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में उपभाेक्ताओं को करीब तीन घंटे तक उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। इस बीच मौके पर पहुंच बिजली निगम के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगाें को राहत मिली। शहर के निवासी चंदन कुमार, दुर्गेश मौर्य आदि ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रतिदिन किसी ने किसी मोहल्ले में आपूर्ति बाधित हो रही है। विद्युत निगम का सुधार का दावा फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन


लो- वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। लो-वोल्टेज के चलते पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं। जिससे लोगों को न तो दिन में राहत मिल पा रही है और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है। शहर के सरौली, मैलानी, बड़गो, अंसार टोला आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरिया, सहसरावमाफी, नहसापार, चकदही आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात में चार घंटे बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। क्षेत्र के दिवाकर, हरेंद्र यादव आदि ने कहा कि प्रतिदिन लो- वोल्टेज से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से थोड़ी दिक्कत आई है। जहां पर तार टूटा था, उसे जोड़वाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
केएन शुक्ल- एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed