{"_id":"66a44098bec7c4ae7304aea4","slug":"sant-kabir-nagar-news-electricity-supply-disrupted-for-12-hours-people-troubled-by-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118253-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, गर्मी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, गर्मी से लोग परेशान
Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
पौली/रोसयाबाजार। तकनीकी खराबी के चलते विद्युत उपकेंद्र चौरा कला से लगभग 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से गर्मी से लोग परेशान रहे। बड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
कई दिनों से उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार की रात लगभग डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र चौरा कला से आपूर्ति बंद हो गई। जिससे उपकेंद्र से सप्लाई होने वाले महेश्वरपुर, बेलघाट, परसहर, पचरा, पौली, दुलहापार, मड़पौना, अजावं, बेलदारी सहित लगभग 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत निगम के जेई चंद्रभूषण ने बताया मेन सप्लाई पोल से फाॅल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बंद थी। विद्युत आपूर्ति सुबह बहाल कर दी गई है।