{"_id":"66a43f9ab4b8f9522e0c27a7","slug":"sant-kabir-nagar-news-a-vehicle-carrying-30-people-will-travel-across-the-country-unhindered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118254-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: देश में बेरोक-टोक फर्राटा भरेगी 30 लोगों की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: देश में बेरोक-टोक फर्राटा भरेगी 30 लोगों की गाड़ी
Sat, 27 Jul 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
बीएच सीरीज नंबर के प्रति बढ़ रहा लोगों का रुझान, पंजीकरण कराने के बाद देश में कही पर भी वाहन चलाने की मिलती है छूट
-जिले में तीन साल के बीच 30 वाहन स्वामियों ने बीएच सीरीज के लिए कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में बीएच (भारत) सीरीज नंबर के प्रति लोगों का रुझान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। देश में बेरोक-टोक अपनी गाड़ी ले जाने वाले लोगों ने भारत सीरीज की नंंबर प्लेट के लिए लोगों ने रुचि दिखाई है। तीन साल के बीच जिले में 30 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इस सीरीज में पंजीकरण के बाद देश में कही पर भी वाहन चलाने की छूट मिलती है।
वर्ष 2021 में बीएच सीरीज की व्यवस्था वर्ष 2021 में लागू हुई। इस साल जिले में किसी भी व्यक्ति ने सीरीज में वाहन का पंजीकरण नहीं कराया। वर्ष 2022 में चार वाहन स्वामियों ने इस सीरीज में अपने वाहन का पंजीकरण कराया। वहीं वर्ष 2023 में इसका आंकड़ा बढ़कर 18 पहुंच गया। वर्ष 2024 में अभी तक जनपद में आठ वाहन का पंजीकरण इस सीरीज में हो चुका है। इसमें पंजीकृत वाहनों को देश में कही पर भी चलाने की छूट रहती है। केंद्रीय सेवाओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नौकरी पेशा लोगों के लिए यह काफी मुफीद माना जा रहा है। बीएच सीरीज में दो साल के लिए वाहनों का पंजीकरण किया जा सकता है। दो साल बाद वाहन स्वामी चाहे तो अपनी गाड़ी का पंजीकरण यूपी सीरीज में भी करा सकता है। इसके अलावा वह देश के किसी भी हिस्से में अगले दो साल के लिए पंजीकरण का नवीनीकरण भी करा सकता है।
00000000000000000000000000000
यह है फायदा
अखिल भारतीय राजकीय सेवाओं में सेवारत लोगों का तबादला एक से दूसरे राज्य में होता रहता है। एक से दूसरे राज्य में जाने पर बीएच नंबर प्लेट को बदलने की जरूरत नहीं होती है। जबकि सामान्य नंबर प्लेट के वाहन को दूसरे राज्य में छह माह तक ही चला सकते हैं। इसके बाद वाहन को दूसरे राज्य या जिले में ट्रांसफर कराना जरूरी होता है। बीएच सीरीज वाले वाहन को देश के किसी भी हिस्से में बेरोकटोक चला सकते हैं।
विज्ञापन
0000000000000000000000
इतना होता है खर्च
10 लाख रुपये से कम कीमत के वाहन का बीएच सीरीज में पंजीकरण के लिए आठ फीसदी शुल्क देना होता है। 10 से 20 लाख रुपये तक के वाहनों के लिए बीएच सीरीज रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फीसदी शुल्क देना पड़ता है।
बीएच सीरीज के लिए कैसे करें आवेदन?
नंबर प्लेट पाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय वाहन पोर्टल पर लॉग-इन करें
खरीद के समय डीलर की ओर से वाहनों को ऑनलाइन रजिस्टर कराना होगा
डीलर को वाहन मालिक की ओर से फॉर्म 20 भरना होगा
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बीएच सीरीज का नंबर मिल जाएगा
000000000000000000000000000
बीएच सीरीज वाहनों के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अभी तक 30 वाहनों का बीएच सीरीज में पंजीकरण हो चुका है।
प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ