फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sanitation worker beaten for not removing garbage, angry union officials reach police station

Sant Kabir Nagar News: कचरा न हटाने पर सफाईकमी को पीटा, नाराज संघ के पदाधिकारी पहुंचे थाने

Fri, 06 Dec 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker beaten for not removing garbage, angry union officials reach police station
- महुली क्षेत्र के निबाहोरिल गांव का मामला
विज्ञापन


धनघटा। महुली क्षेत्र के निबाहोरिल गांव में शुक्रवार को नाली से कचरा निकालकर तुरंत न उठाने पर सफाई कर्मी को एक शख्स ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी जब साथी कर्मचारियों को हुई तो वह भड़क गए। सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद और ब्लाॅक अध्यक्ष उदय राज यादव के नेतृत्व में सफाईकर्मी थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की बात की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
महुली क्षेत्र के घोरही गांव निवासी राम पूजन पुत्र स्व. लालू प्रसाद नाथनगर ब्लाॅक के निबाहोरिल में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह गांव में नाली से कचरा निकालकर बाहर रख रहा था। राम पूजन के अनुसार इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पहुंचा। नाली से निकले कचरे को तुरंत हटाने का रौब दिखाने लगा। राम पूजन ने कचरा सूख जाने पर हटाने की बात कहने पर वह भड़क गया। गाली देते हुए उसने सफाई कर्मी से मारपीट की।
विज्ञापन

इसकी सूचना जब सफाई कर्मी संघ के लोगों को हुई तो वह लोग रामपूजन को लेकर थाने पहुंच गए। तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष उदय राज यादव, नरेंद्र कुमार, छट्ठू प्रसाद सहित अन्य कर्मी डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed