फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sanitation system broken down in the market, traders worried

Sant Kabir Nagar News: मंडी में चरमराई सफाई व्यवस्था, व्यापारी परेशान

Mon, 08 Jul 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system broken down in the market, traders worried
-नियमित नहीं आते सफाई कर्मी, जगह-जगह गंदगी फैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडी में नियमित सफाई न होने से गदंगी और जलभराव ने व्यापारियों की समस्या बढ़ा दी है। जगह-जगह कीचड़ और गदंगी के कारण ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना कठिन हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति से शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक तरफ बारिश के कारण व्यापारिक स्थिति खराब है। दूसरी तरफ मंडी में गंदगी से आसपास के व्यापारी मण्डी में खरीद फरोख्त के लिए आने से कतराने लगे हैं। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

मण्डी की जर्जर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों में बारिश का पानी भरा है और फल व सब्जियों के दुकानों के आगे कीचड़ और गदंगी का अंबार है। व्यापारियों के कहना है कि गंदगी के कारण व्यापारी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई लोग कचड़े में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन


बारिश से फल व सब्जी का व्यापार प्रभावित
बारिश से मण्डी में फल और सब्जियों का व्यापार प्रभावित है। नवीन सब्जी मण्डी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनकर के मुताबिक बारिश के कारण मण्डी में पहले की तुलना में कम व्यापारी आ रहे है। जिसके कारण जिसके कारण फल सब्जी की बिक्री में कमी आई है। प्रतिदिन का औसत फल सब्जियों का 20 से 30 लाख का व्यापार घटकर 10 से 15 लाख में सिमट गया है। जिससे किसान और व्यापारी दोनों को नुकसान हो रहा है। व्यापारी वीर प्रसाद का कहना है कि बारिश के सीजन से पहले तीस सौ से चार सौ कैरेट फल बेच लेते थे, लेकिन बारिश के कारण इन दिनों व्यापार सौ से दो सौ कैरेट फल तक सिमट कर रह गया है। जिससे दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले व्यापारी
मंडी में हर तरफ गंदगी और जलभराव है। सफाईकर्मी नियमित आते तो सफाई व्यवस्था नहीं चरमराती। इसकी शिकायत भी मंडी समिति से की गई। लेकिन अभी तक कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। कीचड़ और गंदगी के कारण कई व्यापारी मण्डी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
-अनिल सोनकर, थोक फल विक्रेता

मंडी की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जर्जर रोडो पर जगह जगह गड्ढा बन चुका है। जिसमें बारिश का पानी भर जा रहा है। यहां की सभी नालियां मिट्टी और सिल्ट से जाम है। जिसके कारण थोड़ा भी बारिश होने पर जलभराव हो जा रहा है। दुकानों तक पानी पहुंच जा रहा है।

मनोज कुमार, व्यापारी


मंडी में सफाई के लिए नगर पालिका को कांट्रैक्ट दिया गया है। चार सफाईकर्मी लगे हैं। सफाई का नियमित निरीक्षण भी किया जाता है। बारिश के कारण जलभराव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सफाई कराया जाएगा।
- शिव निवास यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed