फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sanitation heroes and volunteers honored for the successful completion of Chhath Mahaparva.

Sant Kabir Nagar News: छठ महापर्व सकुशल संपन्न होने पर सफाई नायक व वालंटियर सम्मानित

Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sanitation heroes and volunteers honored for the successful completion of Chhath Mahaparva.
मगहर। सूर्य उपासना व लोक आस्था, श्रद्धा का अद्भुत संगम छठ महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य देव को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर उल्लास और आस्था के साथ मनाया।आमी नदी के पावन तट पर मंगलवार को सुबह डीएम एवं एसपी ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है। सनातन धर्म में सूर्य उपासना का बहुत बड़ा महत्व है। छठ पूजा समिति अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि छठ महापर्व में सफाई,अनुशासन और आस्था का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। जो हमारे समाज की सुसंस्कृत और सशक्त बनाता है। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि छठ महापर्व सामूहिक भागीदारी और लोक एकता का उत्सव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने पर समिति के द्वारा सफाई नायक, वालंटियर और पुलिस कर्मियों को माला पहना कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ सदर अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता, अवधेश सिंह, टीएन वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, रंजीत कन्नौजिया, विजय प्रकाश कांदू, गजेन्द्र गुप्ता,अश्वनी मिश्रा, शिवानंद चंचल, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed