{"_id":"643af3ad0ac32d282b08d7d4","slug":"sanitation-campgain-organized-khalilabad-news-c-7-1-126972-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग अभियान में स्वच्छता की दरकार, पनप रहे मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग अभियान में स्वच्छता की दरकार, पनप रहे मच्छर
Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के बंजरिया मोहल्ले में नाली से ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहता नाली का पानी।संवाद
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम है। पारा लगातार चढ़ रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन संक्रामक बीमारियों को लेकर आंखें मूूंदे हुए है। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, लेकिन पर शहर में स्वच्छता की दरकार है। कई मोहल्लों में नालियां जाम पड़ी हुई हैं, और नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है।
यही नहीं शहर में पेयजल की पाइप लाइन से अक्सर रिसाव हो रहा है, जिससे लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही बीमारियां का भय सता रहा है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बंजरिया से नेदुला बाईपास को जोड़ने के लिए बनी सड़क के दोनों किनारे जल निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं। यह नालियां जाम हो गई हैं और गंदगी से बजबजा रही हैं।
यहां नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। नालियों से दुर्गंध उठ रही है। शहर के ही मडया मोहल्ले में भी नालियों की सफाई न होने से नालियां जाम पड़ी हैं। तो मीट मंडी रोड पर भी नालियों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। दूसरी तरफ लोगों के घरों तक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन भी अक्सर लीकेज के कारण लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। दो दिन पूर्व पुरानी सब्जी मंडी में लीकेज के कारण करीब 200 घरों में दूषित पानी आने की समस्या आई थी, हालांकि बाद में जलकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद भी लीकेज ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व अंसार टोला व रेलवे स्टेशन के पीछे सीओ आफिस के पास भी लीकेज की समस्या आई थी। कई जगह नालियों के पास से होकर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन गुजरी है, ऐसे में यह रिसाव हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
00000000000000000000000000000
संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी फेल
एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए डीएम संदीप कुमार ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका परिषद को शहर में स्वच्छ पेयजल व साफ-सफाई की जिम्मेदारी है, लेकिन व्यवस्था फेल नजर आ रही है। संचारी रोग के नोडल डॉ. अनिल चौधरी ने अब तक उठाए गए कदम को पर्याप्त न मानते हुए सवाल उठाया
है।
00000000000000000000000000000000000000000
नालियां जाम होने से पनप रहे मच्छर, लोग परेशान
शहर में नालियां जाम होने और जगह-जगह गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे लोग खासे परेशान हैं। मच्छरों के कारण पूरी में खलल पड़ रही है। साथ ही डेंगू, मलेरिया की बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
00000000000000000000000000000000
यह हैं निर्देश
- नाले-नालियों और खाली प्लाटों की विशेष रूप से सफाई हो और मच्छरों के पनपने के अनुकूल परिस्थतियों को समाप्त कराया जाए।
-मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फाॅगिंग कराई जाए
- जलभराव व झाड़ियों की सफाई कराई जाए, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
00000000000000000000000000000
नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके कारण आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
संतोष कुमार- शहरवासी
0000000000000000000000000000
नालियां जाम पड़ी है, जिसके कारण दुर्गंध उठ रही है। मच्छरों का प्रकोप इस कदर है नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
-लालजी, शहरवासी
0000000000000000000000000000000
शहरी क्षेत्र में नालियां बजबजा रही हैं। इस कारण मच्छरों का डंक अधिक लग रहा है। स्वच्छता के अभाव में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
राजू सिंह, शहरवासी

अक्सर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन लीकेज हो रही है, जिसके कारण लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे जल जनित बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-विपुल वर्मा

शहर में नालियों की सफाई समय-समय पर कराई जा रही है। जहां पर नालियां ओवरफ्लो है, वहां जल्द ही सुधार कराया जाएगा। जहां तक मच्छरों के प्रकोप की बात है तो इधर फाॅगिंग कराई जा रही है।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ खलीलाबाद