{"_id":"69e2757d4b32478176038db7","slug":"sample-of-pan-masala-taken-notice-issued-for-poor-cleanliness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149281-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पान मसाला का लिया सैंपल, सफाई ठीक न मिलने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पान मसाला का लिया सैंपल, सफाई ठीक न मिलने पर नोटिस
Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- सहायक आयुक्त खाद्य ने खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में की जांच
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड दो सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में छापामारी कर जांच की। इस दौरान पान मसाला का एक सैंपल संग्रहित किया गया, जबकि एक अन्य दुकान पर साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नोटिस दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि आजाद चौक स्थित रामनारायण पुत्र राम आसरे की दुकान से एक कंपनी के पान मसाला का एक सैंपल संग्रहित किए गया। इसके साथ ही श्रीराम निवास किराना डीलर मुखलिसपुर रोड के प्रतिष्ठान पर साफ सफाई ठीक न होने पर व अन्य कर्मियों के दृष्टिगत प्रतिष्ठान को नोटिस दी गई। संग्रहित नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।