फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sahkari samiti workers protested

सहकारी समिति के कर्मियों ने दिया धरना

Mon, 25 Oct 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
sahkari samiti workers protested
सहकारी समिति के कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने बकाया भुगतान सहित अन्य मुद्दों को उठाया और निस्तारण की मांग की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला संयोजक रितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए धरने में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान तत्काल कराया जाए। इसके साथ ही लंबित सेवा लाभ, मृतक आश्रितों को नियुक्ति, पैक्स कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर जिला सहकारी बैंक में समायोजन तथा सचिव विहीन समितियों में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारियों को सचिव पद पर समायोजित करने का मुद्दा उठाते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एक नवंबर को सभी पैक्स कर्मचारी विधान सभा का घेराव करेंगे। साथ ही दो नवंबर से कलमबंद हड़ताल की जाएगी। धरने में रामचंदर, चक्रधर पाठक, संजय, धर्मेंद्र, रामप्रसाद, शिवदास, शिशिर, सुनील, विनोद कुमार, हरिराम, शिवेंद्र, जय प्रकाश, राकेश नायक, कुंवर शिवेंद्र सिंह, अरुण, रमेश मिश्रा, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed