फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Safety information provided to women and girls

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Safety information provided to women and girls
- महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजनकर किया जागरूक
विज्ञापन



संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जागरूक कर सभी के बीच शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया गया।




जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में, महिला थाना ने विभिन्न स्थान, थाना दुधारा के घघरा, पिठिया, छितरापार व सुकरौली, धनघटा थाना के ठकुराड़ाडी व लहुरेगांव, मेंहदावल थाना के उत्तरपट्टी, हरदीहट्टा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय मेंहदावल, बखिरा थाना के कस्बा बखिरा, मेडरापार स्कूल के पास व सहजनवा तिराहा, बेलहरकला थाना क्षेत्र के अमथरी व जिगिना और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed