फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sadiq's death mystery complicated

मगहर के सादिक की मौत की गुत्थी उलझी

Tue, 23 Aug 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sadiq's death mystery complicated
मगहर के सादिक की मौत की गुत्थी उलझी
विज्ञापन

फालोअप
पोस्मार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट, बिसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मगहर के शेरपुर के रहने वाले सादिक अली की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अब बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार है।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर निवासी 40 वर्षीय सादिक अली की लाश शनिवार रात मोहन लालपुर मोहल्ले में नाले में मिली थी। पीड़ित परिजनों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की हत्या आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि सादिक दो भाइयों में छोटा था। वह करीब पांच साल पहले सऊदी कमाने गया था।
विज्ञापन

करीब ढाई साल पहले सऊदी से घर आया था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। जबकि पिता बीमार रहते हैं। डेढ़ साल पहले उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन नहीं हो पाई थी। संदिग्ध मौत की वजह से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed